टैरो कार्ड्स के मुताबिक रविवार, 25 अक्टूबर को मेष राशि के लोगों के लिए सकारात्मक दिन रहेगा। वृष राशि के लोग रविवार को अपने काम में कुछ ज्यादा व्यस्त रहेंगे। टैरो रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार, 25 अक्टूबर का दिन...
मेष - THE EMPRESS
महत्वपूर्ण बातों में प्रगति देख पाना और लक्ष्य प्राप्ति का आनंद आपको मिलेगा। सोने में किए गए निवेश की वजह से आज आपको फायदा होगा। होम लोन मिलने में आसानी होगी। रिश्तेदारों में आपके बारे में सकारात्मक बातें बोली जाएगी। काम की जगह अपना वर्चस्व साबित करना आपके लिए आसान होगा।
करियर: उच्च शिक्षण का निर्णय फायदेमंद होगा।
लव: परिवार के व्यक्तियों को साथ में रखने में आप कामयाब हो सकते हैं।
हेल्थ: महिलाओं की सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।
लकी कलर :लाल
लकी नंबर: 1
वृषभ - THE STRENGTH
अपने ही काम में व्यस्त रहना आज आपको पसंद होगा। नेचुरल प्रोडक्ट या नैसर्गिक संबंधित व्यापार मीडिया के माध्यम से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। अपने किए कार्य को बड़े व्यक्ति द्वारा नवाजा जा सकता है। पुराने मित्र से टूटी हुई दोस्ती को फिर से जोड़ने की कोशिश न करें।
करियर :गुस्से में लिया निर्णय आपका नुकसान करा सकता है:
लव: तीसरे व्यक्ति द्वारा बनाई गई गलतफहमी को पार्टनर्स दूर कर पाएंगे।
हेल्थ: पंचकर्म या डिटॉक्स डाइट द्वारा शरीर शुद्धि करने से अनेक तकलीफों का निवारण हो सकता है।
लकी कलर: ऑरेंज
लकी नंबर: 8
मिथुन - THE SUN
काम के साथ और भी बातों का आप पूरी तरह से आनंद आज ले पाएंगे। बच्चों के साथ का रिश्ता सुधरने लगेगा।
अध्यात्म से जुड़े लोग अपने विचारों के साथ मिलते जुलते लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। नया काम करते समय शुरुआत में आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी लेकिन वक्त के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
करियर: विद्यार्थियों को मनचाही शाखा या कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है।
लव:पार्टनर की वजह से घर में खेल मेल का वातावरण रहेगा।
हेल्थ: बच्चों को दांत की समस्याएं सता सकती है।
लकी कलर: लाल
लकी नंबर: 7
कर्क - TWO OF PENTACLES
दो कामों के बीच तालमेल बिठा पाना आज थोड़ा कठिन हो सकता है फिर भी किसी की सहायता के द्वारा आप दोनों कामों को आगे ले जाने में सफल होंगे। बढ़ते स्ट्रेस और जिम्मेदारियों की वजह से मानसिक थकान महसूस हो सकती है। दिनचर्या को योजना अनुसार ना रख पाना और बढ़ता वजन चिंता का कारण होंगे।
करियर :विदेश से जुड़े काम में दस्तावेज जांच कर ही काम शुरू करें।
लव: रिलेशनशिप में काफी सारी उलझन होने की वजह से उदासी होगी।
हेल्थ: शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
लकी कलर: हरा
लकी नंबर: 4
सिंह - TEN OF PENTACLES
यदि परिवार किसी आर्थिक समस्या से उलझ रहा है तो समस्या का हल निकालने में परिवार के सभी सदस्यों द्वारा प्रयत्न किए जाएंगे। व्यापार करने वालों को अपने सहायक या नौकरों के आप के प्रति निष्ठा जांच ले। परिवार के लोग आपसी मतभेद को दूर रख कर एक दूसरे का साथ देने की कोशिश करेंगे। आर्थिक समस्याएं चाहे जितने भी बड़ी हो, फिर भी परिवार के रहन-सहन पर उसका असर नहीं होगा ।
करियर: सहयोगी या कनिष्ठ कर्मचारी द्वारा काम में सहयोग मिलना मुश्किल हो सकता है।
लव: पति पत्नी एक दूसरे की समस्या का निराकरण करने में कामयाब होंगे।
हेल्थ: श्वसन समस्या के बारे में जागरूकता दिखाएं।
लकी कलर: हरा
लकी नंबर: 4
कन्या - ACE OF PENTACLES
आर्थिक पक्ष मजबूत होने की वजह से आत्मविश्वास में फर्क जरूर दिखता है लेकिन यही आत्मविश्वास अहंकार में भी तब्दील हो सकता है। आप के बात करने के ढंग को सुधारना होगा वरना विवाद उत्पन्न हो सकता है। बार-बार भूतकाल की घटनाओं के बारे में की चर्चा रिश्ते में कड़वाहट लाएगी।
करियर: काम की जगह प्रगति होने के बावजूद भी समाधान प्राप्त नहीं होगा।
लव: पैसों के प्रति रखी लालच रिलेशनशिप बिगाड़ रही है।
हेल्थ: कमर दर्द के संबंधित तकलीफ फिजियोथैरेपी से दूर हो सकती है।
लकी कलर :लाल
लकी नंबर:2
तुला - SIX OF CUPS
काम के बारे में मिले नए प्रस्ताव को स्वीकार करें। इस प्रस्ताव द्वारा तुरंत फायदा नहीं दिखेगा लेकिन वक्त के साथ-साथ काम बढ़ता जाएगा और परिवार की उन्नति के लिए लाभदायक होगा। दूर के रिश्तेदारों के साथ मुलाकात हो सकती है। मेहमानों का अचानक से घमेहो भेट देना आनंददाई वातावरण बनाएगा।
करियर: रियल एस्टेट से जुड़े लोग बड़ी डील का व्यवहार आसानी से करा पाएंगे।
लव: बच्चों संबंधित निर्णय लेते समय पार्टनर्स में थोड़ा मतभेद हो सकता है।
हेल्थ: पेट संबंधित बीमारी की वजह से ऑपरेशन होने की संभावना।
लकी कलर: सफेद
लकी नंबर: 7
वृश्चिक - THE HANGEDMAN
काम करते समय मूड में काफी बदलाव महसूस हो सकता है। काम से जुड़ी एंग्जाइटी का कारण ढूंढने की कोशिश करें। वयक्तिक बातों में नाराजगी रहने से भी काम पर असर हो सकता है। परिस्थिति से सामना करते वक्त जितनी स्थिरता आप दिखाएंगे इतने अधिक पहलू परिस्थिति के नजर आएंगे जो आपको खुद के अंदर बदलाव लाने के लिए जरूरी होंगे।
करियर: काम में आ रही स्तब्धता चिंता का कारण होगी।
लव: करीबी व्यक्ति की टिप्पणी का असर आपके रिलेशनशिप पर हो सकता है।
हेल्थ: अपच और सर दर्द तकलीफ देगा।
लकी कलर: नीला
लकी नंबर: 3
धनु - THE WORLD
मित्रों द्वारा मिल रही प्रेरणा और काम के बारे में हो रही प्रगति दोनों आपका उत्साह बढ़ाएगी। अपने लक्ष्य का फिर से अवलोकन करके लक्ष्य प्राप्ति की योजना बनानी होगी जिसके लिए मित्र द्वारा या भागीदार द्वारा मार्गदर्शन मिल सकता है। मूड ठीक रहने की वजह से कठिन काम करने का जज्बा रहेगा।
करियर: काम से जुड़ी नई बातें सीखने की वजह से काम को अच्छी तरह से अंजाम दे पाएंगे।
लव: रिलेशनशिप की वजह से आनंदित वातावरण रहेगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
लकी कलर: ब्राउन
लकी नंबर:9
मकर - THE MAGICIAN
आपको मिल रहे अवसर का पूरा फायदा उठा पाएंगे। दिन की शुरुआत में उत्साह की कमी महसूस हो सकती है। लेकिन खुद को प्रेरणा दे पाने में आप सक्षम रहेंगे। कला से जुड़े व्यक्ति द्वारा अद्भुत कार्य होने की संभावना। वर्तमान में चल रहा काम और भविष्य से जुड़ी कल्पनाएं दोनों में संतुलन बनाकर आप योग्य तरीके से कदम उठाएंगे।
करियर: प्रोडक्ट संबंधित व्यापार में अधिक फायदा होगा ।
लव :आपकी प्रतिभा से पार्टनर का आपके प्रति अभिमान बढ़ेगा।
हेल्थ: मेडिकल से जुड़े व्यक्ति अपने काम को और फोकस से करें।
लकी कलर: ग्रे
लकी नंबर: 1
कुंभ - KING OF CUPS
अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए लोगों को आप भरोसेमंद लगते हैं जिसकी वजह से कई लोगों के राज आपको आसानी से पता चल जाते हैं लेकिन हर एक के लिए भावनात्मक रूप से आधार बने रहना आज आपको तकलीफ दायक हो सकता है। दूसरों की मदद करने से पहले अपनी ऊर्जा और मानसिक स्थिति को ठीक करने की आवश्यकता।
करियर: उच्च पद पर स्थित अधिकारी काम में अधिक व्यस्त रहेंगे।
लव: आपकी और पार्टनर की जिद एक दूसरे को तकलीफ देगी।
हेल्थ: निद्रानाश की तकलीफ योग द्वारा दूर हो सकती है।
लकी कलर: लाल
लकी नंबर :5
मीन - SEVEN OF PENTACLES
व्यापारियों को बड़ा काम शुरू करने से पहले कुछ कठिनाइयों का सामना हो सकता है। आपका अधिक समय और पैसा आपके काम की मार्केटिंग के लिए लगाना जरूरी होगा। पुराने क्लाइंट से रुका हुआ पेमेंट मिलने में मुश्किल हो सकती है।
करियर: नेचुरल और एग्रीकल्चर संबंधित व्यापारियों को पैसों का थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
लव: पार्टनर के प्रति किसी बात को लेकर शक बढ़ सकता है।
हेल्थ: मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने पर ध्यान देना होगा।
लकी कलर: पीला
लकी नंबर: 8
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dRyQHe
No comments:
Post a Comment