अब तक 1 लाख 97 हजार मौतें: अमेरिका में 24 घंटे में 1951 लोगों की जान गई और 38 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले - India news today

Latest

Saturday, April 25, 2020

अब तक 1 लाख 97 हजार मौतें: अमेरिका में 24 घंटे में 1951 लोगों की जान गई और 38 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 28 लाख 29 हजार 883 संक्रमित हैं। एक लाख 97 हजार 243 की मौत हो चुकी है। वहीं सात लाख 98 हजार 605 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। अमेरिका में 24 घंटे में 1951 लोगों की मौत हुई है और 38 हजार 764 केस मिले हैं। यहां अब तक 52 हजार 185 की जान जा चुकी है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 9 लाख 25 हजार 038 51 हजार 185 1 लाख 10 हजार 432
स्पेन 2 लाख 19 हजार 764 22 हजार 524 92 हजार 355
इटली 1 लाख 92 हजार 994 25 हजार 969 60 हजार 498
फ्रांस 1 लाख 59 हजार 828 22 हजार 245 43 हजार 493
जर्मनी 1 लाख 54 हजार 999 5 हजार 760 1 लाख 6 हजार 800
ब्रिटेन 1 लाख 43 हजार 464 19 हजार 506 उपलब्ध नहीं
तुर्की 1 लाख 4 हजार 912 2 हजार 600 21 हजार 737
ईरान 88 हजार 194 5 हजार 574 66 हजार 599
चीन

82 हजार 816

4 हजार 632 77 हजार 346
रूस 68 हजार 622 615 5 हजार 568

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

अमेरिका: हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर चेतावनी
अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने संक्रमितों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन देने को लेकर चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि इस दवा से मरीज के हृदय पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि उनकी सरकार देश को फिर से खोलने के लिए काम कर रही है। साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिन देशों को वेंटिलेटर की जरूरत है, उन्हें अमेरिका भेज रहा है। हमारे पास अपनी जबरदस्त क्षमता है। फेडरल गवर्नमेंटके पास 10 हजार वेंटिलेटर हैं। हम मैक्सिको, इंडोनेशिया, फ्रांस, होंडुरास की मदद कर रहे हैं। साथ ही इटली और स्पेन में भी भेज रहे हैं।

अमेरिका के न्यू होप शहर के सेंट थैरेसा अस्पताल के कर्मचारियों का समर्थन करता युवक।

ट्रम्प ने 484 अरब डॉलर राहत बिल पर हस्ताक्षर किए
ट्रम्प ने छोटे व्यवसाय, अस्पतालों और कोरोना की जांच की संख्या बढ़ाने के लिए 484 अरब डॉलर के राहत बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में शुक्रवार कोकहा, “छोटे व्यवसायों और श्रमिकों के लिए यह बड़ी सौगात है।” यह पैकेज लघु व्यवसाय ऋण को बढ़ावा देने के लिए ‘पेचेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम’ के तहत लगभग 310 अरब डॉलर की मदद करेगा। छोटे व्यापार आपदा सहायता ऋण और अनुदान के लिए 60 अरब डॉलर इसके साथ ही अस्पतालों के लिए 75 अरब डॉलर और कोरोना की जांच के लिये 25 अरब डॉलर दिए जाएंगे। अमेरिका के उपराष्ट्रपति और व्हाइट हाउस कोरोना वायरस टॉस्क फोर्स के अध्यक्ष माइक पेंस ने गुरुवार को बताया कि अमेरिका में कोरोना के अब तक 50 लाख टेस्ट हो चुके हैं।

तुर्की: 1 लाख 4 हजार 912 संक्रमित
तुर्की में संक्रमण के 3,122 नए केस मिले हैं। इसके साख ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख चार हजार 912 हो गई है। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोजा ने शुक्रवार को बताया कि 24 घंटे में 109 मौतें होने के साथ ही कुल संख्या 2,600 हो गई है। देश में पहला मामला 11 मार्च को सामने आया था।

तुर्की के चनाकैले प्रांत के गवर्नर ओरहान तवली ने गैलीपोली अभियान की 105वीं वर्षगांठ के मौके पर तुर्की स्मारक पर माल्यार्पण करते।

रूस: 68,622 संक्रमित
रूस में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 68,622 हो गई है। इस बीमारी से अब तक 615 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस के मरमंस्क स्थित रिस्पॉन्स केंद्र के मुताबिक, 24 अप्रैल को मरमंस्क क्षेत्र में 193 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस क्षेत्र में कुल केस 856 है और चार लोगों की मौत हो गई है।

रूस मेंमॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी के मुख्य भवन के पास एक सड़क को डिसइन्फेक्ट करते कर्मचारी।

ब्राजील: संक्रमितों की संख्या 52,995
ब्राजील में संक्रमितों के 3,503 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,995 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक दिन पहले ब्राजील में 3,735 नए केस मिले थे। देश में अब तक 3,670 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार ब्राजील में अब तक 27,600 से ज्यादा संक्रमित ठीक हो चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन मेडिकल सेंटर में भर्ती कोरोना मरीज। देश में अब तक 9 लाख से ज्यादा संकमित ह चुके हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eQQwmg

No comments:

Post a Comment